जमुई: झाझा में बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया, नियोजक के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी
Jamui, Jamui | May 23, 2026 डीएम नवीन के मार्गदर्शन में श्रम अधीक्षक रतीश कुमार के नेतृत्व में शनिवार 2 बजे धावा दल ने झाझा प्रखंड में एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। मामले में नियोजक के खिलाफ बाल श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 की धारा 3 एवं 14(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। श्रम विभाग ने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।