रामगढ़: अलावड़ा पशु चिकित्सालय में बाड़ फांदकर अस्पताल पहुंच रहे पशुपालक, बदहाल रास्ते ने बढ़ाई परेशानी
Ramgarh, Alwar | Aug 14, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के अलावड़ा कस्बे के राजकीय पशु चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्था पशुपालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। हालत यह है कि बीमार पशुओं को इलाज के लिए लेकर आने वाले पशुपालकों को अस्पताल पहुंचने के लिए करीब पांच फीट ऊंची बाड़ फांदनी पड़ रही है। यानी इलाज से पहले ही पशुपालकों को ‘परीक्षा’ देनी पड़ रही है।