खैरलांजी: खैरलांजी में वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन, पीले वस्त्रों और कौड़ियों की माला पहन गोवारी समाज ने की खिलामुठिया पूजा
पांच दिवसीय दीपोत्सव के अंतिम दिन 10 नवंबर को खैरलांजी में गोवारी समाज द्वारा अपनी वर्षों पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन करते हुए पारंपरिक खिलामुठिया गोवर्धन पूजा एवं गाय खिलाने का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण के पीतांबर स्वरूप से प्रेरित होकर पीले वस्त्र धारण किए तथा ग