सुनेल: श्रीरामकुंड बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ प्रवीण तोगड़िया ने की शिरकत
Sunel, Jhalawar | May 28, 2024 सुनेल क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीरामकुंड बालाजी मंदिर परिसर में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया पहुंचे। जहां उन्होंने एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। तोगड़िया ने श्री रामकुंड बालाजी के दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ कर लोगों को संबोधित किया।इस दौरान श्रीरामकुंड सेवा समिति द्वारा तोगड़िया का स्वागत किया गया।