कोईलवर: खनगांव में बंद घर को बनाया निशाना, जेसीओ के घर से सोने-चांदी सहित नगदी की चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन
कोईलवर प्रखंड के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत खनगांव गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित प्रभात चंद्र गौतम, जो भारतीय सेना में जेसीओ पद पर बीकानेर में कार्यरत हैं, ने रविवार की दोपहर 2:00 चांदी थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि 22 अप्रैल 2026 कि रात चोरी की घटना का अंजाम दिया गया है।