बाह: पिनाहट में अज्ञात लोगों ने 65 वर्षीय संत बाबा कल्याण दास की हत्या की, बीहड़ के आश्रम में फैली सनसनी
थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव उटसाना के पास स्थित बीहड़ के एक आश्रम में 65 वर्षीय संत बाबा कल्याण दास की हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों द्वारा बाबा पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। संत बाबा पिछले 10 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर पर निवास कर रहे थे, जहां उन्हें मृत अवस्था में पाया गया।