डिंडौरी: ग्राम पंचायत सारंगपुर की महिला सरपंच ने 1 किमी खड़ी घाटी पार कर गांव में पहुंचाया नर्मदा का पानी
डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत सारंगपुर की महिला सरपंच कमलवती परस्ते ने 1 किलोमीटर की खड़ी घाटी पारकर जन भागीदारी से गांव तक नर्मदा का पानी पहुंचाने का अनुकरणीय पहल किया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग रविवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मात्र 4 लाख 50 हजार रुपए खर्च कर जन भागीदारी से सरपंच ने गांव तक पानी पहुंचाया ।