बिलासपुर सदर: आम जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं कांग्रेस सरकार, बिलासपुर में बोले सदर विधायक त्रिलोक जंबाल
सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। बिलासपुर में उन्होंने कहा कि सदर क्षेत्र में पिछले 2 माह से अधिक समय से लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं लेकिन कई बार अवगत करवाने के बावजूद सरकार जल शक्ति विभाग ने उनकी इस समस्या की ओर से आंखें मूंद रखी हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने भाजपा कार्यकाल में चलाए गए ‘जनमंच’ की नकल करते हुए ‘सरकार गांव द्वार कार्यक्रम चलाया है।