बिलासपुर सदर: विवेंद्र ठाकुर बने फायर ब्रिगेड यूनियन के जिला प्रधान, एनजीओ भवन बिलासपुर में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
जिला फायर ब्रिगेड यूनियन बिलासपुर में एनजीओ भवन बिलासपुर में चुनाव आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य उपाध्यक्ष किरपाल मराठा ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से विवेंद्र ठाकुर को प्रधान चुना गया। इसके अलावा गोपाल दास को वरिष्ठ उप प्रधान, अनिल कुमार उप प्रधान, जरनैल सिंह को महासचिव व भूरा राम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।