जलालाबाद: परशुराम पुरी के बाबू नगर तिराहे पर सरेराह मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
जलालाबाद। परशुरामपुरी नगर के बाबू नगर-आजाद नगर तिराहे पर बुधवार को दो पक्षों में सरेराह मारपीट हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। सड़क पर भीड़ जुटने से कुछ देर आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।