पंचकूला: प्रेम आरा मशीन मौली के पास बाइक सवार दो व्यक्तियों को तेज रफ्तार बुलेट ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत व एक घायल
प्रेम आरा मशीन मौली के पास बाइक सवार दो व्यक्तियों को तेज रफ्तार बुलेट ने आज जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी अनुसार मौली निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सुबह नौ बजे नैशनल हाईवे पर बने हनुमान मंदिर में माथा टेककर वापिस मौली जा रहा था। तो उसने देखा कि एक बुलेट सवार ने दो मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गए।