पंचकूला: 16 फरवरी को केंद्र ट्रेड यूनियन व सर्व कर्मचारी संघ की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, रायपुर रानी में जिला प्रधान ने दी जानकारी
सीएससी रायपुर रानी में स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों ने पुरानी मांगों को लेकर 16 फरवरी को होने वाली हड़ताल में शामिल होने पर विचार विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान बलराम सिंह ने की। कर्मचारियों के इंचार्ज संजीव कुमार, भावना देवी, सचिव सतीश सहित यूनियन के सभी नेतागणों ने हड़ताल में शामिल होने पर सहमती जताई।