पंचकूला: कृषि विज्ञान केंद्र पंचकूला में स्वरोजगार हेतु बेकरी उत्पादों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र पंचकूला की संयोजिका डॉ श्रीदेवी तलाप्रागडा के मार्गदर्शन पर केन्द्र ने स्वरोजगार हेतू बेकरी विषय पर पांच दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसका विधिवत् समापन आज हुआ । जिले के विभिन्न गांवो के अनूसूचित व अनुसूचित जनजाति परिवार के 60 युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।