आबू रोड: आबूरोड कृषि मंडी में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप, भीषण गर्मी के बीच बढ़ा बिजली उपकरणों पर लोड
आबूरोड शहर स्थित कृषि मंडी परिसर में शनिवार को बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट होते ही ट्रांसफार्मर से तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रांसफार्मर में लगी आग