नवादा में दरिंदगी की इंतहा: अपहरण के बाद मासूम की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने आरोपी दबोचा
Nawada, Nawada | Jul 30, 2026 बिहार के नवादा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मासूम बच्ची के अपहरण के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि नवादा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सुर्खियों में आ गई।