सोहागपुर: गुरमखेड़ी में 18 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू
सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुरमखेड़ी में 18 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां मंगलवार सुबह 11 बजे के लगभग पोस