वाराणसी में शराब माफियाओं पर सिगरा पुलिस का एक्शन
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कैंट रेलवे स्टेशन के पास स्थित विजयानगरम मार्केट में मुखबिर की सूचना पर सिगरा पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 20 हजार रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब और बियर बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी रात्रि 10 बजे के बाद शराब की दुकानें बंद होने पर ऊंचे दामों पर शराब बेचता था। सिगरा इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
#Varanasi #SigraPolice #LiquorSmuggling #CantStation #LiveVNS #UPPolice #BreakingNews
Sadar, Varanasi | Jun 22, 2026