*सिकल सेल एनीमिया जांच एवं उपचार के लिए आयुष विभाग द्वारा सतत् चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित*
इंदौर 29 अक्टूबर
इंदौर में सिकल सेल एनीमिया जांच एवं उपचार के लिए आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय सतत् चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया ने बताया कि डॉ. बख्तियार अशरफी, डॉ कमलेश पाटील, डॉ राकेश गुप्ता ने सिकल सेल रोगियों के लक्षणों पर विस्तृत चर्चा कर सिकल सेल संकट (दर्द का दौरा) के दौरान शरीर में रक्त प्रवाह रुकने या कम होने से कई गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं, इसके प्रमुख लक्षण हैं तेज दर्द हड्डियों, जोड़ों, पीठ, पेट या छाती में अचानक और बहुत तीव्र दर्द होना सिकल सेल संकट का सबसे मुख्य लक्षण है। सांस लेने में तकलीफ फेफड़ों में रक्त प्रवाह प्रभावित होने या 'एक्यूट चेस्ट सिंड्रोम' के कारण सांस फूलना और छाती में जकड़न होना। अत्यधिक थकान और कमजोरी लाल रक्त कोशिकाओं के तेजी से टूटने और शरीर में खून की भारी कमी (एनीमिया) के कारण ऊर्जा की कमी महसूस होना। चक्कर आना और सिरदर्द मस्तिष्क में ऑक्सीजन या रक्त का प्रवाह कम होने से चक्कर आना, सिरदर्द या भ्रम की स्थिति पैदा होना। बुखार और संक्रमण शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता कमजोर होने और प्लीहा के प्रभावित होने के कारण बार-बार बुखार आना या संक्रमण होने वाले लक्षणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उपस्थित टीम को विशेष मार्गदर्शन नोडल अधिकारी डॉ. नेहा भाना द्वारा प्राप्त हुआ शहर के 47 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण आयुष चिकित्साधिकारियों एवं पैरामेडिकल द्वारा किया गया। प्रत्येक मरीज की जांच की गई एवं सिकल सेल के लक्षण बचाव प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। औषधि वितरण निःशुल्क किया गया। प्रत्येक रोगी को आवश्यक दवाइयो के साथ-साथ सहायक आयुर्वेदिक औषधियो च्यवनप्राश, अश्वगंधा चूर्ण, रसना सप्तक काढा, त्रिकटु चूर्ण, द्राक्षासव, आरोग्यवर्धिनी आवश्यक आधुनिक औषधियां हाइड्रोक्सी यूरिया, फोलिक एसिड औषधियां लगातार चिकित्सक के मार्गदर्शन में लेने की सलाह दी गई। डॉ. अंकिता जैन, डॉ. जितेन्द्र भालसे, डॉ. ज्योति बड़ोले, डॉ महेश पोरवाल, डॉ लुबना सैय्यद, डॉ मनीष पटेल को पैरामेडिकल के साथ सराहनीय सेवा गतिविधियां आयोजित करने हेतु सम्मानित किया गया।
#JansamparkMP #Indore #AyushDepartment #SickleCellAnemia
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Indore, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026