करवा चौथ पर भीलवाड़ा के बाजारों में रौनक, खरीदारी से लेकर ब्यूटी पार्लर तक दिखा उत्साह
भीलवाड़ा :दिनेश सेन (ऊपरेड़ा)
भीलवाड़ा सुहाग, प्रेम और समर्पण के प्रतीक करवा चौथ पर्व को लेकर वस्त्रनगरी भीलवाड़ा के बाजारों में रौनक छाई हुई है कुंभा सर्कल बाजार सहित शहर के कई प्रमुख बाजारों में त्योहार की तैयारियां देखने को मिल रही हैं बाजारों में सजी दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करती नजर आ रही हैं, वहीं ब्यूटी पार्लरों में भी करवा चौथ के लिए सजने-संवरने की तैयारियां चल रही हैं करवा चौथ के अवसर पर नवविवाहित महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है महिलाएं अपनी पसंद के पारंपरिक परिधान, चूड़ियां, आभूषण, मेहंदी और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी कर रही हैं दुकानों पर रंग-बिरंगी चूड़ियां, आकर्षक साड़ियां और पूजा की सामग्री महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं बाजारों में बढ़ती चहल-पहल से त्योहार का माहौल और भी खुशनुमा हो गया है करवा चौथ पर खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लरों में भी पहुंच रही हैं आकर्षक मेकअप, हेयर स्टाइल और पारंपरिक साज-श्रृंगार के जरिए महिलाएं इस खास दिन को यादगार बनाने में जुटी हैं मेहंदी से सजे हाथ, रंग-बिरंगी चूड़ियां और पारंपरिक परिधान करवा चौथ की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं करवा चौथ की रौनक केवल महिलाओं तक ही सीमित नहीं है पति भी अपनी पत्नियों को खास महसूस कराने के लिए बाजारों में उपहार खरीदते नजर आ रहे हैं कोई साड़ी खरीद रहा है तो कोई आभूषण, परफ्यूम या पत्नी की पसंद का दूसरा उपहार तलाश रहा है पति-पत्नी के बीच प्रेम और अपनापन दर्शाने वाला यह पर्व रिश्तों में मिठास घोलने का खास अवसर बन गया है शादी के बाद पहला करवा चौथ नवविवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है इस दिन को यादगार बनाने के लिए वे पारंपरिक परिधान, सोलह श्रृंगार और पूजा की तैयारियों में जुटी हैं नए जीवन की शुरुआत के बाद आने वाला यह पर्व उनके लिए उमंग, उत्साह और खूबसूरत यादों से जुड़ा होता है करवा चौथ केवल व्रत और पूजा का पर्व नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक भी है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। शाम को विधि-विधान से करवा माता की पूजा और चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोला जाता है
Bhilwara, Bhilwara | Oct 29, 2026