लोहरदगा: पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने CM हेमंत सोरेन को लोहरदगा क्रिकेट मैदान के फ्लड लाइट, स्विमिंग पूल DPR सौंपा
रांची में लोहरदगा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने रविवार शाम करीब 7 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लोहरदगा के विकास, खेलकूद के क्षेत्र को बढ़ावा देने, क्रिकेट के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, तैराकी के लिए स्विमिंग पूल निर्माण सहित झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितिय