उदवंत नगर: लूलिया मांगेले की धुन पर इंटर परीक्षा के बाद जश्न, DJ पर थिरके छात्र, उदवंतनगर का वीडियो पूरे बिहार में बना चर्चा
बिहार में इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा समाप्त होते ही छात्रों का उत्साह सड़कों पर छलक पड़ा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। राम जानकी हाई स्कूल के पास का बताया जा रहा यह वीडियो अब जिला ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है।वायरल वीडियो में परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते छात्र