उदवंत नगर: अरवल में लूटकांड के वांछित आरोपी को उदवंतनगर से गिरफ्तार किया गया, कोर्ट से जारी वारंट के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
अरवल जिले में हुए एक लूटकांड के वांछित अभियुक्त को भोजपुर जिले की उदवंतनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बजरुआ गांव निवासी संजय यादव के पुत्र कमेंद्र यादव के रूप में की गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, कमेंद्र यादव अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित था। इस कांड को लेकर अरवल जिले