वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव से चार दिनों से लापता एक 13 माह का बच्चे का शव पुलिस ने तालाब से बारात किया है। शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मासूम बच्चे की पहचान शेरपुर गांव निवासी मनीष कुमार का 13 महीने का पुत्र पीयूष कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि 10 फरवरी की शाम पीयूष घर के बाहर से अचानक लापता हो गया।