#गृह #मंत्रालय के पदकों से सम्मानित हुए बरेली पुलिस के चार पुलिसकर्मी
#बरेली। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वर्ष 2025 के लिए उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किए गए बरेली पुलिस के चार अधिकारियों व कर्मचारियों को एसएसपी अनुराग आर्य ने पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान एसएसपी ने पदक प्राप्तकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान पाने वालों में निरीक्षक संजय धीर को DG Commendation Gold, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, मुख्य आरक्षी ना.पु. मनवीर सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक और मुख्य आरक्षी ना.पु. अनुज चौधरी को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ एलआईयू विजय राणा समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ किए गए उत्कृष्ट कार्य अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोBareilly
Bareilly news Live