बकाया 56 हजार रुपये मांगने पर व्यापारी से मारपीट का आरोप, एसएसपी से शिकायत
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी तुष्येन्द्र पाठक ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बकाया 56 हजार रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। व्यापारी के मुताबिक जतिन चौहान ने करीब एक वर्ष पहले रेता, बजरी और सीमेंट आदि सामान उधार लिया था, जिसका 56 हजार रुपये बकाया है।
आरोप है कि 19 सितंबर की शाम बकाया रकम मांगने पर जतिन ने गाली-गलौज की और उसे अपने पृथ्वीराज बैंकट हाल ले गया। व्यापारी का कहना है कि वहां जतिन, उसके भाई रजत, मां धन देवी तथा बैंकट हाल में काम करने वाले सूरजीत और फरजंद ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आदित्य समेत अन्य लोगों ने उसे बचाया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
Bareilly news Live
Bareilly, Bareilly | Sep 21, 2026