हरिद्वार: भीमगोड़ा बैराज के पास हरिद्वार-पौड़ी जिले की सीमा पर चीला रेंज से निकले जंगली हाथी ने दोपहिया वाहन सवारों को दौड़ाया
हरिद्वार-पौड़ी जिले की सीमा पर भीमगोड़ा बैराज के पास जंगल से निकले हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इस मार्ग से गुजर रहे वाहनों को जंगली हाथी ने खूब दौड़ाया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय राजा जी टाईगर रिजर्व के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल में वापस भेजा।