कासगंज के सिढपुरा क्षेत्र में ग्राम दहेली बुजुर्ग के पास गुरुवार रात 9:30 बजे बारातियों से भरी बस निर्माणाधीन पुलिया पर लटक गई। बस सिकंद्राराऊ से अमापुर जा रही थी और चालक रास्ता भटक गया था। शॉर्टकट लेने के दौरान यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बारातियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दो-चार लोगों को मामूली चोट आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।