छतरपुर: सुखनदिया डैम के पास युवक का शव मिला, शनिवार से था लापता
छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनकेरी पंचायत के रूपचंदडीह गांव स्थित सुखनदिया डैम के पास रविवार की देर रात एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान रूपचंदडीह निवासी स्वर्गीय रामदेव भुइयां के 40 वर्षीय पुत्र राजेश भुइयां के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश शनिवार से ही लापता था। परिजन उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल