कुलपहाड़: शेरगढ़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, आपसी कहासुनी के बाद चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल
पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम शेरगढ़ में आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना से गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी भेजा गया।