कुंडा: मानिकपुर के शाहबाद घाट पर महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन
थाना मानिकपुर की एंटी रोमियो टीम ने सोमवार दोपहर 3 बजे शाहाबाद गंगा घाट और मां ज्वाला देवी मंदिर परिसर में महिलाओं व बालिकाओं हेतु जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा और नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई। टीम ने 1090, 181, 112 व 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूक किया