हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गैस प्लांट के पास से एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, देसी शराब के 60 पव्वे बरामद
हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गैस प्लांट के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने देसी शराब के 60 पव्वे भी बरामद किए। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम महेश है जो दादूपुर गोविंदपुर गांव का निवासी है। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा का दर्ज करने के बाद रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आज ही कोर्ट में पेश कर दिया।