हरिद्वार: महज 12 घंटे के अंदर रानीपुर पुलिस ने सुमननगर से दबोचा आरोपी स्कूटी चोर
रानीपुर पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर स्कूटी चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़ित द्वारा रानीपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई थी कि उसकी स्कूटी शिवालिक नगर चौराहे से चोरी हो गई है, मामले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सुमन नगर से आरोपी सागर थापा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्कूटी बरामद कर ली है।