चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के सैयदराजा कस्बे में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े उचक्कों ने बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही महिला से ₹25000 छीन लिए। घटना भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में यूनियन बैंक आफ इंडिया से पैसा निकालने के बाद की बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।