पटना ग्रामीण: कोतवाली थाना क्षेत्र के कई होटलों में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन ने चलाया सघन जांच अभियान.
गुरुवार को स्टेशन स्थित होटल पाल और होटल अमृत में भयानक आग लग गई थी जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद पटना जिलाधिकारी तथा एसपी के निर्देश पर अधिकारियों की एक टीम ने पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के कई होटलों में फायर सेफ्टी को लेकर सघन जांच अभियान चलाया .जिसमे अधिकारियों ने जांच में पाया कि कई होटलों में फायर सेफ्टी के मानको का पालन नही किया जा रहा .