पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता प्यार करती है
आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता प्यार करती है। सभी लोग चाहते हैं की तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी हीं प्रधानमंत्री बने। मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि मोदी की गारंटी पर सभी को भरोसा है।