गिधौर: गिद्धौर राज के कुंवर राजा राजेश्वर प्रताप सिंह का निधन, दुकानदारों ने गिद्धौर में दुकान बंद कर श्रद्धांजलि अर्पित की
Gidhaur, Jamui | Apr 15, 2026 गिद्धौर राज परिवार के कुंवर राजा राजेश्वर प्रताप सिंह का कोलकाता के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गिद्धौर बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को 4 बजे दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।