ढीमरखेड़ा: ढ़ीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए घर-घर पहुंचकर किया जा रहा प्रचार-प्रसार
आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 के तहत शासकीय आईटीआई ढ़ीमरखेड़ा द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सोमवार दोपहर करीब 3 बजे शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा के प्राचार्य संत सिंह के मार्गदर्शन में प्रवेश प्रचार-प्रसार प्रभारी अनिल कुमार तिवारी द्वारा ढीमरखेड़ा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर प्रचार किया गया