रामपुर: जिला अस्पताल में फर्जी स्टाफ बनकर पहुंचे युवक ने फार्मासिस्ट के साथ की मारपीट
Rampur, Rampur | Sep 29, 2026 मंगलवार को दोपहर एक बजे के आसपास जिला अस्पताल की डिस्पेंसरी में खुद को स्टाफ बताकर घुसे युवक ने फार्मासिस्ट से मारपीट की। घटना से अफरा-तफरी मच गई। डाक्टरों ने पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। क्षेत्राधिकारी के कार्रवाई आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई।