दतिया नगर: दतिया में पुलिस एक्शन मोड में: सड़कों पर सख्ती, एसपी ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनाए, बदमाशों में बेचैनी
पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के पदभार संभालते ही जिले की पुलिस व्यवस्था अचानक बदली-बदली नजर आने लगी है। शहर की सड़कों पर पुलिस की बढ़ी सक्रियता ने यह साफ कर दिया है कि अब दतिया में कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। कोतवाली, सिविल लाइन और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया.