दंतेवाड़ा: भारी बारिश से नदी नाले उफान पर गंजेनार से मसेनार का संपर्क टूटा ,आवागमन हुआ बाधित
भारी बारिश के चलते जिले के कुआकोंडा और दंतेवाड़ा विकासखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं ,वहीं क्षेत्र के अधिकांश नदी नाले उफान पर है । जिससे पानी सड़कों और पुली पुलिया के ऊपर से बह रहा है ,जिसकी वजह से दोनों तरफ से आवागमन बाधित हो गया है और इस कारण गंजेनार से मसेनार का संपर्क टूट गया है ।जिला प्रशासन ने बाढ़ राहत के लिए पहले ही तैयारी के रखी थी ।