दंतेवाड़ा: किरंदुल में भारी बारिश के कारण व्होरा कैम्प में गिरी घर की दीवार
लौहनगरी किरंदुल में बीते दिनों से लगातार हो रहीं तेज मूसलाधार बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हैं तथा पेड़ गिरने,छत टूटने एवम घर गिरने जैसी घटनाएं देखी जा रहीं हैं।तेज बारिश के कारण रविवार रात लगभग 11 बजे वार्ड क्र 05 व्होरा कैम्प में कोसी बघेल नामक महिला के घर की दीवार गिरकर धराशायी हो गई तथा शीट एडवेस्टर टूटने के साथ घरेलू सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई।