दंतेवाड़ा: गीदम नगर के वार्ड क्रमांक 14 कड़ती पारा में भारी बारिश की वजह से कई घरों में जल भराव, विधायक चैतराम अटामी ने किया मुआयना
लगातार हो रही बारिश से गीदम नगर के वार्ड क्रमांक 14 कड़ती पारा के कई घरों में जलभराव ज्यादा हो गया। जिससे रहवासियों को अपने घरों में फंस गए थे।जिसके बाद नगर पंचायत और जिला प्रशासन के टीम द्वारा बाढ़ पीड़ितों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।विधायक चैतराम अटामी भी कडती पारा पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।