दंतेवाड़ा: मूसलाधार बारिश स सैकड़ों गांवों का संपर्क टूटा,टापू बने कई गांव,डंकनी नदी भी उफान पर दंतेवाड़ा का पुराना पुल डूबा
रविवार से हो रही मूसलाधार बारिश से जिले के नदी नाले उफान पर हैं जैसे जिले के गांवों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।सैकड़ों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है,क्योंकि छोटे बड़े नदी नाले पुल पुलियों के उपर से बह रहे हैं। दंतेवाड़ा में डंकनी नदी में बना पुल तेज बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से इस वर्ष पहली बार डूब गया है ।,जिसको बंद कर दिया गया है।