दंतेवाड़ा: लगातार हो रही बारिश से किरंदुल की निचली बस्तियों में फिर जल भराव का खतरा,दहशत में रहवासी
आज सुबह से हो रही बारिश से किरंदुल के पहाड़ों से पानी फिर से तेज गति से निचली बस्तियों की ओर आने से जल भराव का खतरा बढ़ गया ।जिसे देखते हुए NMDC ,नगर पालिका और जिला प्रशासन ने सुरक्षा और बचाव के इंतजाम शुरू कर दिए हैं । लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों से तेज गति से नीचे की ओर बहता पानी निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों के चिंता का सबब बना हुआ है।