टीकमगढ़: रायपुर: बेटी की विदाई से लौट रहे परिवार पर हमला, दबंगों ने घर में घुसकर की बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल
टीकमगढ़ जिले के मजना चौकी अंतर्गत ग्राम रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटी की विदाई कर लौट रहे रैकवार समाज के एक परिवार पर गांव के ही दो शराबी दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपियों की बेरहमी साफ नजर आ रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है,