सुल्तानगंज: सुल्तानगंज थाना परिसर में भूमि विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार लगा
सुल्तानगंज थाना परिसर में आज भूमि विवादों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग दर्जनों लोग अपनी जमीन से जुड़ी समस्याओं को लेकर थाना पहुंचे। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार और अंचल अधिकारी रवि कुमार की मौजूदगी में क्षेत्र से आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और