रायपुर प्रेस क्लब में हवाई फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद
रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग और धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5:30 बजे हुई घटना के संबंध में प्रेस क्लब पदाधिकारियों की लिखित शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया था। कार्रवाई के दौरान आरोपी से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 351(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।
#RaipurNews #PressClubRaipur #RaipurPolice #ChhattisgarhNews #CrimeNews
Raipur, Raipur | Oct 28, 2026