कूड़ा डालने को लेकर हुई कहासुनी में मारपीट करने की वारदात को अंजाम देने वाले 1 नाबालिग सहित कुल 4 आरोपी गिरफ्तार।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 22 अक्टूबर । 16 अक्टूबर को थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम में एक सूचना गांव बहरमपुर में लड़ाई-झगड़ा होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर कोई भी पक्ष उपस्थित नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गांव बहरमपुर में लड़ाई-झगड़ा में घायल होकर कुछ लोग अस्पताल में भर्ती हुए है, जिस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची जहां पर डॉक्टरों ने घायलों को ब्यान देने के अयोग्य करार दिया। इसके उपरान्त 18 अक्टूबर को घायल व्यक्ति ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया की यह गांव में चौकीदारी का काम करता है। 16 अक्टूबर को इसका बेटा व इसकी पत्नी इनके प्लाट पर आ रहे थे तभी रास्ते में इन्हीं के गांव के सचिन ने इसकी पत्नी व बेटे के आगे बाइक लगा दी और बहस करने लगा। इसके बाद जब यह सचिन के घर शिकायत करने गए तो वहां पर भी इनका आपस में विवाद हो गया। इसके बाद जब ये अपने घर के पास पहुंचे तो वहां पर सचिन और उसके कुछ अन्य साथी वहां पर आ गए तथा इसके, इसकी पत्नी, बेटे व बेटी के साथ लाठी डंडो से मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त शिकायत पर थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में एक नाबालिग सहित कुल 4 आरोपियों को 22 अक्टूबर को सैक्टर-65, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हेमु (उम्र-45 वर्ष) निवासी नया बहरमपुर, गुरुग्राम, 2. ताल सिह (उम्र-75 वर्ष) निवासी नया बहरमपुर, गुरुग्राम व 3. रिन्कु (उम्र-28 वर्ष) निवासी भैसरावली जिला फरिदाबाद वर्तमान निवासी नया बहरमपुर जिला गुरुग्राम के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपियों का एक प्लाट शिकायतकर्ता के घर के सामने है जिसमें शिकायतकर्ता कूड़ा डालते हैं। इसी बात को लेकर इनकी आपस में कहासुनी होने पर आरोपियों ने उपरोक्त अभियोग में मारपीट करने की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।