गायघाट: बेनीबाद में नलजल योजना की राशि गबन के आरोप में पूर्व वार्ड सचिव गिरफ्तार, जेल भेजा गया
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के बेनीबाद गांव से पुलिस ने नलजल योजना की राशि गबन करने के आरोप में एक वार्ड सचिव को गिरफ्तार किया है। जिसे आवश्यक पूछताछ के बाद शुक्रवार को ग्यारह बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए अभियुक्त की पहचान कांटा पिरौंछा उतरी पंचायत के बेनीबाद वार्ड संख्या 15 निवासी मो सुल्तान हैदर बताया गया है।