गायघाट: गायघाट में बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक में हुआ हंगामा, बाढ़ पीड़ितों ने अंचलाधिकारी को घेरा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित बाढ़ अनुश्रवण समिती के बैठक में जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे में प्रखंड बाढ़ अनुश्रवण समिती की बैठक बुलाई गई। जहां उपस्थित समिति के सदस्यों ने प्रभावित इलाकों की भेजी गई रिपोर्ट पर सवाल खड़ा कर दिए।बताया कि जांच कमिटी बाढ़ से प्रभावित टोला मुहल्ला में नहीं गई।